Ram Katha Sab Vidhi Sukh Dai

रविंद्र जैन

राम कथा सब विधि सुखदाई राम कथा सब विधि सुखदाई राम कथा की निर्मल गंगा शीतल गंगा उज्जवल गंगा अविरल बहती आयी राम कथा सब विधि सुखदाई है ये कथा सब विधि सुखदाई इस गंगा के दोनों तीर एक सीता दूजे रघुवीर उच्च हिमालय दसरथ भूप कौसल्या गंगोत्री रूप राम लखन अरु भरत शत्रुघन चार दिशा में चक्रवर्ती सम चर्चित चारो भाई राम कथा सब विधि सुखदाई पतित उदहारण परम पवित्र दीनबंधु मित्रों के मित्र रघुवर सर्व गुणों की खान पुरुषोत्तम सक्षम भगवान तीन लोक में एक न ऐसा सहेज स्वभावी सब में व्यापक श्रीयुत श्री रघुराई राम कथा सब विधि सुखदाई राम कथा सब विधि सुखदाई नारद शारद शेष महेश कहत थके आवे नहीं शेष धर्म मूर्ति आदर्श स्वरुप सीतापति त्रिभुवन के भूप राम प्रभु की महिमा ऐसी कही न सके श्री राम स्वयं भी निज गुण नाम बड़ाई राम कथा सब विधि सुखदाई

Written by: रविंद्र जैनLyrics © Divo TV Private LimitedLyrics Licensed & Provided by LyricFind

Create your own version of your favorite music.

Sing now

Kanto is available on:

google-playapp-storehuawei-store

Related songs