Solah Baras Ki Bali Umariya
Lata Mangeshkar, Anup Jalota
कोशिश कर के देख ले दरिया सारे नदिया सारी
दिल की लगी नहीं बुझती, बुझती है हर चिंगरी
ह्म ह्म आ आ आ
सोलह बरस की सोलह बरस की
बाली उमर को सलाम
ए प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
सलाम ए प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
दुनिया में सब से पहले जिसने ये दिल दिया
दुनिया के सबसे पहले दिलबर को सलाम
दिल से निकलने वाले रस्ते का शुक्रिया
दिल तक पहुँचने वाली डगर को सलाम
ऐ प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
सलाम ए प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
जिसमें जवान हो कर, बदनाम हम हुए
जिसमें जवान हो कर, बदनाम हम हुए
उस शहर, उस गली, उस घर को सलाम
जिसने हमें मिलाया, जिसने जुदा किया
उस वक़्त, उस घड़ी, उस गजर को सलाम
ऐ प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
सलाम ए प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
मिलते रहे यहाँ हम, ये है यहाँ लिखा
उस लिखावट की ज़ेरो-जबर को सलाम
साहिल के रेत पे यूँ लहरा उठा ये दिल
सागर में उठने वाली हर लहर को सलाम
यूँ मस्त गहरी गहरी आँखों की झील में
जिसने हमें डुबोया उस भँवर को सलाम
घूँघट को छोड़ कर जो, सर से सरक गयी
ऐसी निगोड़ी धानी चुनर को सलाम
उल्फ़त के दुश्मनों ने उल्फ़त के दुश्मनों ने
कोशिश हज़ार की
फिर भी नहीं झुकी जो, उस नज़र को सलाम
ऐ प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
सोलह बरस की बाली उमर को सलाम
ऐ प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
सलाम ए प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम
Written by: ANAND BAKSHI, ANANDSHI BAKSHI, KUDALKAR LAXMIKANT, Laxmikant Pyarelal, PYARELAL RAMPRASAD SHARMALyrics © Royalty NetworkLyrics Licensed & Provided by LyricFind
Create your own version of your favorite music.
Sing now