नखरे वाली नखरे वाली
नखरे वाली हमारी दुल्हनिया है
नखरे वाली हमारी दुल्हनिया है
हम पकाए और खाए वो
जब जगाये सो जाये वो
हम रिझाये वो सताए हम बुलाये वो न आये
अरे हाय हाय हाय
देखो कैसी ये न्यारी दुल्हनिया है
नखरे वाली हमारी दुल्हनिया है
अरे धुप चढ़े तक सोकर जागे
दिन भर वो सुस्ताये
लेटी लेटी खटिया तोड़े बैठी बैठी खाये
हमरी पत्नी होकर भी वो
हमरी पत पत्नी होकर भी वो
हमपे हुकम चलाये
अरे हाय हाय हाय
ऐसी आफत ऐसी आफत
ऐसी आफत की मारी दुल्हनिया है
नखरे वाली हमारी दुल्हनिया है
जबसे ब्याह रचाया हमने दिन में देखे तारे हं हं हं ह ह ह
घर में जोरू होते भी भटके द्वारे द्वारे
ससुरी को जो दाट पिलाये
ससुरी को जो दाट पिलाये
तो साला आकर मारे
अरे दे घुमाके उ अरे दे धनाधन
दो धारी ई दो धारी ई दो धारी कटारी दुल्हनिया है
नखरे वाली हमारी दुल्हनिया है
भूल के अपना कुर्ता धोती मिस्सी काजल लाए
पान गिलोरी खा नहीं पाये साड़ी उसे दिलाये
सोने से पहले दो घंटे
सोने से पहले दो घंटे
उसके पैर दबाये अरे धुत धुत धुत
नर जैसी नर जैसी
नर जैसी ये नारी दुल्हनिया है
नखरे वाली हमारी दुल्हनिया है
हम पकाए और खाए वो
जब जगाये सो जाये वो
हम रिझाये वो सताए हम बुलाये वो न आये
अरे हाय हाय हाय
देखो कैसी ये न्यारी दुल्हनिया है
नखरे वाली हमारी दुल्हनिया है
Written by: Lyrics © Sony/ATV Music Publishing LLCLyrics Licensed & Provided by LyricFind
Create your own version of your favorite music.
Sing now